Type Here to Get Search Results !

All in one ad

Jailer Movie Review : Jailer मूवी रिव्यू इन हिंदी

 Jailer Movie Review : Jailer मूवी रिव्यू इन हिंदी

फ़िल्म जेलर में रजनीकांत के कॉमेडी करने की टाइमिंग को बहुत ही ठीक ढंग इस्तेमाल किया गया है और योगी बाबू के साथ उनके कुछ क्लिपों ने लोगो को  खूब हंसाया है।  जेलर के पहले घंटे में डार्क कॉमेडी ने काफी अच्छा किया है।

Jailer Movie Review : Jailer मूवी रिव्यू इन हिंदी
Jailer Movie Review 

Movie Name 

Jailer

Release Date

10 August 2023

Director

Nelson Dilipkumar

Producer

Kalanithi Maran

Music Director 

Anirudh Ravichander

Cinematographer  

Vijay Kartik Kannan

Editor

R.Nirmal

Stars

Rajinikanth,Tamannaah Bhatia,
Sunil, Vinayakan, Mirnaa Menon,
Vasanth Ravi, Naga Babu, 
Yogi Babu  Mohanlal, 
Jackie Shroff, Shiv Rajkumar, Ramya Krishna,

Rating

5/10


फ़िल्म की कहानी | Movie Story

मुथुवेल पांडियन उर्फ मुथु यानी सुपरस्टार रजनीकांत, एक सेवानिवृत्त जेलर हैं जो अपने परिवार के साथ एक बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मुथु का बेटा अर्जुन (वसंत रवि) एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है। अर्जुन का वर्मा (विनकायन) के साथ झगड़ा हो जाता है, जो देवी और देवताओं की प्राचीन मूर्तियों की तस्करी करता है। एक दिन अर्जुन लापता हो जाता है, जिससे पुलिस विभाग में तनाव फैल जाता है। मुथु (रजनीकांत) को पता चलता है कि उनके बेटे की हत्या हो गई है, और इसलिए वह हत्या की वजह को जानने में लग जाते है। इस दौरान मुथु को एक आश्चर्यजनक बात पता चलता है जिससे उनकी राह बदल जाती है। आखिर वह बात क्या है? मुथु ने इससे कैसे निपटा? ये मूवी को देखकर ही पता चलेगा , और यही कहानी का सार बनता है।

फ़िल्म का प्लस पॉइंट| Movie's Plus Points

  • बहुत ही लंबे समय के बाद सुपरस्टार रजनीकांत को दमदार रोल में देखने को मिल रहा है।  
  • उनका चरित्र को फ़िल्म के डायरेक्टर नेल्सन  के द्वारा अच्छी तरह से दिखाया गया है।  
  • फ़िल्म के पहले भाग के अधिकांश हिस्सो में रजनीकांत ने कम अभिनय किया है, और जैसे-जैसे फिल्म आगे की तरफ बढ़ती है रजनीकांत एक खतरनाक रूप में बदल जाते हैं।
  • फ़िल्म में इस चीज को बहुत ही शानदार ढंग से दिखाया गया है, और इंटरवल के बाद मूवी काफी दिलचस्प हो जाती है।

फ़िल्म का माइनस पॉइंट | Movie's Minus Points

  • हमारे हिसाब से जेलर मूवी के फर्स्ट फेज का कथानक कमजोर दिखाई पड़ रहा है, और इसी के परिणामस्वरूप दूसरा भाग खराब हो गया ।  
  • रजनीकांत का हास्य और नाटकीय अंदाज के कारण पहला भाग आकर्षक था, लेकिन दूसरा भाग उसकी रफ्तार को बनाए रखने में असफल रहा।  
  • दूसरे घंटे में फिल्म को मनोरंजक बनाए रखने के लिए निर्देशक के पास मानो विचार ही खत्म हो गए हो और उन्होंने कुछ कॉमेडी का सहारा लिया, जो काम नहीं आए।
  • सुनील का रोल और तमन्ना भाटिया से जुड़े हिस्से फिल्म में ज्यादा कुछ करते नजर नही आये। 
  • इमोशनल मोर्चे पर भी फिल्म कमजोर है और अंत में ट्विस्ट भी कुछ खास नहीं है। 
  • फिल्म काफी लंबी है और खींचे गए दृश्यों के कारण दूसरे घंटे तक रुकना बहुत मुश्किल लग रहा था।

सुपरस्टार रजनीकांत की पिछली फिल्मों की कमाई

  • जेलर - ₹500 करोड़ (21/08/2023)
  • अन्नाथे (2021): ₹240 करोड़
  • दरबार (2020): ₹250 करोड़
  • पेट्टा (2019): ₹220 करोड़
  • 2.0 (2018): ₹800 करोड़
  • काला (2018): ₹160 करोड़
  • कबाली (2016): ₹350 करोड़

नोट:- यह रिव्यू फ़िल्म की किसी भी प्रकार की समीक्षा नही करता है, इस रिव्यु का उद्देश्य मात्र जानकारी को लोगो तक पहुचाना है।

इसे भी पढ़े:-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad