Type Here to Get Search Results !

All in one ad

Prithvi 2 Missile: सतह से अंतरिक्ष तक कही भी मार कर सकती है पृथ्वी 2, जानिये इसकी खासियत जो चाइना बॉर्डर पर है तैनात

पृथ्वी 2 की खासियत: जमीन से अंतरिक्ष तक कही भी मार कर सकती है DRDO द्वारा बनाई गई पृथ्वी 2 मिसाइल


पृथ्वी 2 की खासियत: जमीन से अंतरिक्ष तक कही भी मार कर सकती है DRDO द्वारा बनाई गई पृथ्वी 2 मिसाइल
इमेज- पृथ्वी2 मिसाइल

भारत ने 10 जनवरी को अपने आप मे सबसे हल्की मिसाइल पृथ्वी 2 को एक और बार उड़ीसा के कोस्ट तट चांदीपुर से सफल परीक्षण कर लिया है इस मिसाइल का टेस्ट चर्चा में इसलिए है कि इसे कही से भी लांच किया जा सकता है।

जब भारत ने डॉ APJ अब्दुल कलाम के नेतृत्व में इंट्रीग्रेटेड मिसाइल सिस्टम को शुरू किया था तब भारत मे 5 पर प्रकार की मिसाइलों के विकास की बात की गई थी जो है...

  • पृथ्वी
  • अग्नि
  • त्रिशूल
  • नाग
  • आकाश

कुछ दिनों पहले भारत मे अंतरिक्ष मे अपनी ही एक सैटेलाइट को मार गिराया था, यह कारनामा करने वाला भारत विश्व का 4 देश बन गया था, यह कारनामा करने वाली मिसाइल पृथ्वी 2 ही थी।
जिसने अंतरिक्ष मे जाकर सेटेलाइट को ध्वस्त किया था। भारत ने पृथ्वी मिसाइल के कई वैरिएंट डेवेलप कर लिया है जैसे:-पृथ्वी1, पृथ्वी2, पृथ्वी3

जहा पृथ्वी 1 भारत की थल सेना को दिया है ,वही पृथ्वी2 भारत की वायु सेना को सौंपा गया है और पृथ्वी3 को भारतीय नौसेना को दिया गया है।
भारत इन दिनों अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सुदृण करने में बहुत तेजी से काम कर रहा है इसीलिए भारत अब अपनी मिसाइल टेस्ट को रात्रि में करता है ताकि यह समझ मे आये की रात में हमारे डिफेंस सिस्टम कैसे काम कर रहे है।

भारत मे चीन बार्डर पर जो प्रलय मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है असल मे वह पृथ्वी 2 मिसाईल ही है, जिसने अंतरिक्ष मे जाकर अपनी सेटेलाइट को मार गिराया था।

पृथ्वी 2 की खासियत

  1.  यह भारत की अपने आप मे सबसे हल्की मिसाइल है
  2. इस मिसाइल को कही से भी आर्मी के ट्रक द्वारा लांच किया जा सकता है।
  3. यह अपने साथ 7 तरह के वेपन/हथियार को लेकर उड़ सकती है।
  4. यह सिंगल स्टेज में उड़ सकने में सक्षम है यानी यह केवल एक ही प्रकार के ईंधन का प्रयोग करती है बार बार ईंधन  स्टेज चेंज करने में जरूरत इसे नही पड़ती है।
  5. यह अपने साथ परमाणु बम ले जाने में भी सक्षम है।

Prithvi Missile Range

पृथ्वी1:- 

  • पृथ्वी 1 की मारक क्षमता लगभग 150 km रेंज तक है।
  • और यह मिसाइल अपने साथ 1000 kg तक पेलोड यानी युद्धक सामग्री को ले जा सकती है।
  • इस मिसाइल का इस्तेमाल भारतीय थल सेना करती है।

पृथ्वी2:- 

  • इसकी मारक क्षमता (Range) की बात की जाए तो यह मिसाइल 250 -350km अपने निशाने को आसानी से ध्वस्त कर सकती है।
  • और यह मिसाइल अपने साथ 500 से 700 kg तक के पेलोड युद्धक सामग्री को ले जा सकती है।
  • इस वेरिएंट का इस्तेमाल भारतीय वायु सेना करती है।

पृथ्वी3:- 

  • यह मिसाइल लांग रेंज मिसाइल की श्रेणी में आती है
  • इसकी मारक क्षमता 350 -700 km तक है ,और 
  • यह मिसाइल अपने साथ भारी मात्रा पेलोड लगभग 1000 kg तक ले जाने में पूर्णतया सक्षम है 
  • और इसका इस्तेमाल भारतीय  नौसेना करती है, 
  • इस मिसाइल को पनडुब्बी से आसानी से दागा जा सकता है और 
  • यह मिसाइल दागों और भूल जाओ (fire and forget) के सिद्धांत पर कार्य करती है यानी एक बार मिसाइल को छोड़ देने पर वह अपना कर सौ प्रतिशत करती है।

इसे भी देखे:- अग्नि 5: क्या भारत ने अग्नि 5 बताकर कर लिया हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad